दमोह: किल्लाई नाका: अवैध शराब पकड़ने पहुंचे भगवती मानव कल्याण संगठन के कार्यकर्ताओं पर चाकू से हमला, वीडियो वायरल
Damoh, Damoh | Apr 9, 2026 दमोह के किल्लाई नाका गार्ड लाइन के पास अवैध शराब पकड़ने के दौरान भगवती मानव कल्याण संगठन के सदस्यों पर आरोपियों ने चाकू से हमला कर दिया। संगठन के सदस्य ओंकार सिंह की सूचना पर छह कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे थे। घेराबंदी के दौरान एक कार्यकर्ता पर दिनदहाड़े हमला हुआ। घटना के बाद आक्रोशित कार्यकर्ता कोतवाली थाना पहुंचे और आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की।