लैलूंगा: अभियान संवेदना का असर: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को चंद घंटों में गिरफ्तार किया, लैलूंगा पुलिस की त्वरित कार्रवाई
लैलूंगा पुलिस ने 'अभियान संवेदना' के तहत नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को शिकायत दर्ज होने के कुछ ही घंटों में गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को पॉक्सो एक्ट और संबंधित धाराओं के तहत न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। पुलिस ने महिला एवं बाल अपराधों पर सख्त कार्रवाई जारी रखने की बात कही।