मनिया: गड्ढों और कीचड़ की चपेट में हाइवे किनारे जिले का मुख्य चौराहा, लगभग एक साल से चैम्बरों से फूट रहा कीचड़ का फव्वारा
Mania, Dholpur | Apr 11, 2026 नगर पालिका क्षेत्र मनियां में सालों से अटकी पड़ी नाला सफाई व्यवस्था बड़ी समस्या बनी हुई है। सालों से नाले के चैम्बरों की सफाई नहीं होने के कारण यहां के मुख्य चौराहे पर गन्दा पानी एकत्रित हो रहा है जिसके कारण लोगों का आवागमन बाधित हो रहा है। दुकानदारों द्वारा निजी स्तर पर कई बार चैंबरों की सफाई करा दी गई लेकिन अभी भी बड़ी संख्या में चैम्बरों से कीचड़ युक्त ग