बिलग्राम: सुमेरपुर गांव में बुजुर्ग पिता को खाना खिलाकर बेटे ने लगाई फांसी, मचा कोहराम
हरदोई के मल्लावां थाना क्षेत्र के सुमेरपुर गांव में एक हृदयविदारक घटना सामने आई है यहां एक युवक ने अपने बुजुर्ग पिता को खाना खिलाकर सुलाने के बाद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है