बंजरिया: चैलाहा में कृषि कर्मियों ने शनिवार को किसानों के लिए चौपाल कार्यक्रम में केवल खानापूर्ति की
चैलाहा में कृषि कर्मियों के द्वारा शनिवार को किसानों के लिए अयोजित चौपाल कार्यक्रम में खानापूर्ति की गई। आरोप लगाते हुए प्रखंड वार्ड संघ के अध्यक्ष मनीष मिश्रा ने कहा कि चौपाल के लिए किसी किसानों को सूचना नही दी गई। जबकि विभाग के द्वारा किसानों को नई नई जानकारी व तकनीकी की जानकारी दी जाती है। लेकिन कर्मियों के कारण किसान महत्वपूर्ण जानकारी से बंचित रह गए।