सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, गुरारू में पदस्थापित फार्मासिस्ट मुस्ताक अहमद अंसारी के सेवानिवृत्त होने पर रविवार को सम्मान सह विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम सुबह 11 बजे अस्पताल परिसर में संपन्न हुआ, जिसमें स्वास्थ्य कर्मियों ने उन्हें फूलमाला पहनाकर सम्मानित किया और भावभीनी विदाई दी। वक्ताओं ने कहा कि मुस्ताक अहमद अंसारी दिसंबर 2014 से कार्यरत थे।