हमीरपुर: दरियापुर में कक्षा 11 में 70 सीटों पर प्रवेश शुरू, आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 मई
समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय दरियापुर में शैक्षिक सत्र 2026-27 के लिए कक्षा 11 (मानविकी/विज्ञान) में 70 रिक्त सीटों पर प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। विद्यालय के प्रधानाचार्य कैलाश कुमार ने बताया कि प्रवेश कक्षा 10 बोर्ड परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर मेरिट से होगा। गरीबी रेखा से नीचे जीवनयापन करने वाले अभिभावक अपने बच