घोरावल: घोरावल पुलिस ने खुटहां बाइपास पर बिना हेलमेट, DL और सीट बेल्ट उल्लंघन पर 32 वाहनों का ई-चालान काटा
घोरावल ब्लॉक के खुटहां बाइपास तिराहे पर पुलिस ने वाहन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 32 वाहनों का ई-चालान किया गया।जानकारी के अनुसार, उप निरीक्षक सुनील कुमार के नेतृत्व में उप निरीक्षक अरविंद राय और सहयोगी पुलिस टीम ने यह अभियान चलाया। टीम में इम्तियाज अहमद और योगेश कुमार सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे।