नवाबगंज: बाराबंकी में सीएम डैशबोर्ड की समीक्षा बैठक, कम रैंकिंग वाले विभागों से जवाब तलब, प्रगति सुनिश्चित करने के दिए निर्देश
बाराबंकी के जिलाधिकारी ईशान प्रताप सिंह ने कलेक्ट्रेट स्थित लोकसभागार में मुख्यमंत्री डैशबोर्ड के अंतर्गत विभिन्न विभागीय योजनाओं की मासिक प्रगति की गहन समीक्षा की। इस बैठक में मुख्यमंत्री की प्राथमिकता वाले 37 बिंदुओं पर विभागवार स्थिति का मूल्यांकन अप्रैल माह की रैंकिंग के आधार पर किया गया।जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि जिन विभागों की रैंकिंग अपेक्षित