असली हिन्दू” के रूप में प्रतिष्ठित करने अथवा “नकली हिन्दू” के रूप में ख्यात होने के प्रश्न पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को दिए गए 40 दिनों की समयसीमा में से 30 दिन पूरे हो चुके हैं। आंदोलन से जुड़े वक्ताओं का कहना है कि 11वें और 21वें दिन आयोजित प्रेस वार्ताओं के माध्यम से सरकार को निरंतर सचेत किया गया,किंतु पिछले 10 दिनों में कोई उल्लेखनीय सुधार नहीं दिखा।