पथरगामा थाना क्षेत्र के कलाली मोड़ के पास सोमवार को अनियंत्रित होकर ऑटो पलटने से कई लोग घायल हो गए। स्थानीय ग्रामीणों ने तुरंत बचाव कर घायलों को पथरगामा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है। हादसे का कारण अभी पता नहीं चल पाया है।