कोरबा: कैबिनेट मंत्री लखन देवांगन ने किया पौधा रोपण, कहा- हम सबको करनी चाहिए पर्यावरण की रक्षा
Korba, Korba | Jun 8, 2026 छत्तीसगढ़ के कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन ने कोरबा प्रेस कांप्लेक्स में वृक्षारोपण किया। उन्होंने अवसर पर कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर हम सबको एक पेड़ मां के नाम पर रोपित करना चाहिए। कैबिनेट मंत्री के साथ निगम सभापति नूतन सिंह ठाकुर भाजपा पार्षद नरेंद्र देवांगन मंत्री के निज सचिव नरेंद्र पटनवार समेत प्रेस क्लब के तमाम सदस्य भी मौजूद रहे।