पन्ना: दक्षिण पन्ना में भू-माफिया से 1 हेक्टेयर वन भूमि अतिक्रमण मुक्त कराई गई
Panna, Panna | Jul 31, 2026 दक्षिण पन्ना वनमंडल में वन विभाग के 'मानसून गश्ती अभियान' ने अतिक्रमणकारियों और भू-माफियाओं के मंसूबों पर पानी फेर दिया है। अतरहाई बीट में अवैध कब्जा की कोशिश को नाकाम कर सामग्री जब्त की गई, वहीं दो दिन पहले रमगढ़ा बीट में 1 हेक्टेयर वन भूमि मुक्त कराई गई। विभाग ने सख्त चेतावनी दी है कि जंगलों पर अवैध कब्जा किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं होगा।