अरवल: समाहरणालय सभा कक्ष में आईजी द्वारा अपराध नियंत्रण व विधि-व्यवस्था पर समीक्षा बैठक आयोजित
Arwal, Arwal | May 17, 2026 पुलिस महानिरीक्षक, मगध क्षेत्र गया ने अरवल जिला में समीक्षा बैठक आयोजित कर जिले की विधि-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण एवं लंबित कांडों की प्रगति की समीक्षा की। बैठक में पुलिस अधीक्षक, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, डीएसपी समेत सभी थानाध्यक्ष एवं पुलिस पदाधिकारी उपस्थित रहे। आईजी ने फरार अपराधियों की गिरफ्तारी, भूमि विवाद मामलों के त्वरित निष्पादन के निर्देश दिए।