रैणी: रामनगर गुवाडा में राष्ट्रीय पक्षी मोर का शिकार, शिकारी बाइक छोड़कर फरार
Reni, Alwar | Jun 27, 2026 रैणी के रामनगर गुवाडा गांव में अज्ञात शिकारियों ने राष्ट्रीय पक्षी मोर का शिकार कर दिया। भनक लगते ही सजग ग्रामीणों ने शिकारियों को दबोचने का प्रयास किया, लेकिन वे बाइक छोड़कर जंगल के रास्ते भाग निकले। सूचना पर रैणी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और लावारिस बाइक जब्त की।