डॉ. अंबेडकर पर अभद्र टिप्पणी के खिलाफ प्रयागराज में वकीलों ने थाने में किया जोरदार विरोध प्रदर्शन
Sadar, Allahabad | Mar 31, 2026
प्रयागराज में डॉ. भीमराव अंबेडकर पर फेसबुक पर अभद्र टिप्प्णी की गई है। इसे लेकर काफी आक्रोश है। सोशल मीडिया पर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन होने लगा है। मंगलवार को बड़ी संख्या में अधिवक्ता कर्नलगंज थाने पहुंच गए। वकीलों ने विरोध जताते हुए एफआईआर दर्ज कर गिरफ्तारी की मांग की।