पहाड़ी: जुरहरा में पुलिस ने स्पेशल टीम के सहयोग से दो फरार आरोपियों को किया गिरफ्तार
ऑपरेशन शिकंजा 2.0 के तहत थाना जुरहरा पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में लंबे समय से फरार दो स्थाई वारंटियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने 498ए व 406 के मामले में आसू और चोरी के मामले में 23 साल से फरार जफरुद्दीन को दबोचा। दोनों आरोपियों को जिला स्पेशल टीम की मदद से गिरफ्तार कर नियमानुसार कार्रवाई की गई। शुक्रवार शाम 5 बजे मिली जानकारी।