हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड, पंचकुला द्वारा आज मंगलवार एक आदेश जारी करते हुए महेंद्रगढ़ की मार्केट कमेटी के सहायक सचिव जितेन्द्र सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। इस कार्रवाई का कारण बाजरा खरीद में डाटा मिसमैच और गड़बड़ी बताया जा रहा है। बाजरा खरीद में गड़बड़ी की आशंका जताई जा रही है, जिससे भावांतर योजना का लाभ लेने के प्रयास हो सकता है।