कांके: अरगोड़ा स्थित आरजेडी प्रदेश कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष पद के नामांकन की जांच के दौरान हंगामा
Kanke, Ranchi | Jun 15, 2025 अरगोड़ा स्थित आरजेडी प्रदेश कार्यालय में रविवार दोपहर करीब दो बजे प्रदेश अध्यक्ष पद के नामांकन की स्क्रूटनी के दौरान हंगामा हो गया। बता दें कि दौरान प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए नामांकन करने वाले दो प्रमुख दावेदार पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अभय कुमार सिंह और प्रदेश उपाध्यक्ष सदाकत हुसैन अंसारी के नामांकन रद्द कर दिया गया।