शाजापुर: शाजापुर के द्वारिकाधीश मंदिर में अन्नकूट का आयोजन, भगवान का आकर्षक श्रृंगार और 56 भोग
शाजापुर के द्वारिकाधीश मंदिर में शुक्रवार को अन्नकूट का आयोजन किया गया। इस माैके पर भगवान द्वारिकाधीश का आकर्षक श्रृंगार किया गया। साथ ही मंदिर पर भी विशेष सजावट की गई। अन्नकूट उत्सव में भगवान को 56 भोग लगाया गया। अन्नकूट आयोजन में बड़ी संख्या में श्रृद्धालुओं ने हिस्सा लिया। महिलाओं ने यहां भजन कीर्तन गाए। अन्नकूट का प्रसाद श्रृद्धालुओं को बांटा गया।