बरसों पुरानी यादों और इतिहास को समेटे बाराबंकी रेलवे स्टेशन की ब्रिटिशकालीन इमारत अब धीरे-धीरे इतिहास बनती जा रही है।कभी यात्रियों की आवाजाही और शहर की पहचान रही यह पुरानी बिल्डिंग अब लगभग खत्म हो चुकी है।स्टेशन को आधुनिक रूप देने के लिए नई बिल्डिंग का निर्माण कार्य जारी है।