मंडला: मचलेश्वर मेला में उमड़ी भारी भीड़, पैर रखने तक की नहीं मिली जगह, दिखा श्रद्धा और उत्साह का संगम
मचलेश्वर मेला में सोमवार शाम करीब 5 बजे उस समय जनसैलाब उमड़ पड़ा, जब श्रद्धालु और दर्शक बड़ी संख्या में मेला परिसर पहुंचे। चारों ओर लोगों की आवाजाही, दुकानों पर खरीदारी और मनोरंजन के साधनों का आनंद लेते लोग मेले की रौनक बढ़ाते नजर आए। शाम को उमड़ी भीड़ के कारण मेला में पैर रखने को जगह नहीं मिली। मेला परिसर में पूजा-अर्चना के झूले और खरीदी का आनंद लिया।