गोगरी: फतेहपुर में मारपीट की घटना में दंपति सहित तीन घायल, गोगरी अनुमंडलीय में चल रहा इलाज
गोगरी थाना क्षेत्र के फतेहपुर वार्ड नंबर 12 में रविवार को मारपीट की घटना में दंपति सहित तीन घायल हो गए। सूचना पर पहुंची 112 की पुलिस द्वारा तीनों घायलों को उठाकर गोगरी अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां रविवार दोपहर दो बजे तक इलाज जारी था। मारपीट की घटना में फतेहपुर निवासी पत्नी नुनुदाय देवी एवं पति महेश्वर दास सहित एक बच्चा घायल हुआ है।