नवाबगंज: जैदपुर में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन, दर्जनों ग्रामीणों ने उठाया लाभ
जैदपुर स्थित द मॉडर्न एकेडमी इंटर कॉलेज में डिवाइन धनवन्तरी हॉस्पिटल एण्ड रिसर्च सेंटर प्यारेपुर सरैंया द्वारा निःशुल्क सामान्य स्वास्थ्य शिविर का आयोजन गुरुवार करीब 2:30 बजे किया गया। शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों डॉ. आशीष अस्थाना एवं डॉ. सरोज कुशवाहा द्वारा उपस्थित मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर निःशुल्क चिकित्सकीय परामर्श प्रदान किया गया।