जबेरा: दानीताल के जंगल में बाइक सवार अनियंत्रित होकर गिरा, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज जारी
Jabera, Damoh | Dec 5, 2024 जबेरा थाना अंतर्गत दमोह जबलपुर नेशनल हाईवे पर आए दिन सड़क दुर्घटना निकलकर सामने आ रही है ताजा मामला गुरुवार की रात्रि 7 बजे का है जहां पर एक बाइक सवार जबलपुर से दमोह की ओर जा रहा था तभी सड़क के गड्ढे से दानीताल के जंगल में अनियंत्रित होकर गिर गया और घायल हो गया जिसे 108 की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां पर उसका इलाज जारी है।