देवबंद: थाना समाधान दिवस में एसपी ग्रामीण ने सुनीं फरियाद, नागल थाने में शिकायतों के निस्तारण के लिए दिए निर्देश
थाना समाधान दिवस के अवसर पर शनिवार को थाना नागल में जनसुनवाई का आयोजन किया गया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक ग्रामीण सहारनपुर ने नायाब तहसीलदार देवबंद और प्रभारी निरीक्षक नागल के साथ पहुंचकर आमजन की समस्याएं सुनीं। जनसुनवाई में पहुंचे लोगों ने पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के सामने अपनी शिकायतें रखीं।