कांके: बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने प्रेस वार्ता में 3 अप्रैल को मशाल जुलूस और 9 अप्रैल को झारखंड बंद वापस लिया
Kanke, Ranchi | Apr 3, 2026 बीजेपी प्रदेश कार्यालय में गुरुवार देर रात करीब दस बजे प्रेस वार्ता कर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू 3 अप्रैल को मशाल जुलूस और 9 अप्रैल को झारखंड बंद वापस लिया। इस दौरान उन्होंने राज्य सरकार पर करारा प्रहार करते हुए कहा कि भाजपा के प्रचंड दबाव के बाद कुसुंबा की बेटी की निर्मम हत्या का उद्भेदन हुआ है, लेकिन आगे इसकी न्यायिक जांच होनी चाहिए।