सिसई: अमकुली गरुड़ पर्वत पर स्थित श्री मणिकेश्वर महादेव शिव मंदिर में तीन दिवसीय कार्यक्रम का भंडारे के साथ समापन हुआ
Sisai, Gumla | Feb 27, 2025 सिसई प्रखंड क्षेत्र के अमकुली गांव के गरुड़ पर्वत पर स्थित श्री मानिकेश्वर महादेव शिव मंदिर में महाशिवरात्रि पर्व के उपलक्ष में तीन दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया गयाथा। जिसमें आज बृहस्पतिवारको 24 घंटा का श्री हरिअखंड कीर्तन समाप्त हुआ।उसके बाद हवन का कार्यक्रम किया गया। फिर बृहस्पतिवार दोपहर के आसपास भंडारा महाप्रसाद का वितरण किया गया।