धमदाहा: इंटर और मैट्रिक में अव्वल छात्रों का सम्मान, एसडीएम ने बढ़ाया हौसला
धमदाहा :- धमदाहा प्रखंड के मीरगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत उत्क्रमित उच्च विद्यालय, रंगपुरा में शनिवार को एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में वर्ष 2026 के इंटरमीडिएट एवं मैट्रिक परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया, वहीं अन्य विद्यार्थियों को भी बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया गया।