बगहा: रामनगर में पावर सप्लाई बाधित होने से ट्रेन सेवा हुआ प्रभावित, हरीनगर–भैरोगंज के बीच आई समस्या
रामनगर में दिनदहाड़े गोरखपुर-नरकटियागंज रेलखंड पर रेलवे ट्रैक पर लगाए गए पोल से काउंटर वेट की चोरी हुई है। चोरी की सूचना के बाद आरपीएफ की टीम ने एफआईआर दर्ज कर छापेमारी की है। हरिनगर-भैरोगंज रेलखंड के बीच रेल विद्युत पोल से चार पोल से चार काउंटर वेट की चोरी हुई। काउंटर वेट की चोरी के बाद रेलखंड पर घंटों तक कई ट्रेनों का परिचालन बाधित रहा, इस दौरान नरकटियागंज से टीम को भेजकर परिचालन को दुरुस्त किया गया।