बगहा: शेरवा दोन में नाबालिग लड़की की हत्या कर शव को पेड़ से लटकाने के मामले में पुलिस ने 3 आरोपियों को किया गिरफ्तार
गोबरहिया थाना क्षेत्र के शेरवा दोन में एक नाबालिग लड़की की हत्या कर शव को पेड़ से लटकाने के मामले में पुलिस ने घटना में शामिल 3 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। वही इस घटना में शामिल तीन अन्य आरोपी फरार चल रहे जिनकी गिरफ्तारी को लेकर पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। एसपी ने प्रेस वार्ता कर इसकी जानकारी दी है।