बगहा: बगहा 10 लाख के लागत से सड़क का होगा निर्माण सांसद ने किया उद्घाटन
वाल्मीकिनगर सांसद सुनील कुमार ने बगहा नगर परिषद के वार्ड 27 स्थित दीनदयाल नगर में एनएच 727 से राकेश पाठक शिक्षक के घर तक नवनिर्मित पीसीसी सड़क का उद्घाटन किया। लगभग दस लाख राशि की लागत से इस सड़क का निर्माण सांसद निधि से कराया गया है। जिसकी लम्बाई 525 फीट है। सांसद ने कहा कि अब बिहार में डबल इंजन की सरकार हो गयी है।