बगहा: बगहा में महिलाएं हनी का उत्पादन कर बन रही हैं आत्मनिर्भर,बड़े पैमाने पर किया जा रहा है हनी का उत्पादन
बगहा में महिलाओं ने मधु का उत्पादन शुरू किया है। महिलाएं इसके तहत रोजगार का भी सृजन कर रही है। संतपुर सोहरिया और हर्नाटांड़ के बैरिया कला क्षेत्रों में महिलाओं ने मधुमक्खी पालन के जरिए अपने जीवन को एक नई दिशा दी है। इन महिलाओं की पहल से प्रेरित होकर, अब वहां प्रति महीने 3.50 क्विंटल हनी का उत्पादन हो रहा है।