लकड़ी नबीगंज: मदारपुर में घर में आग लगने के बाद पीड़ित महिला ने अनुमंडल पदाधिकारी से मुआवजे की मांग की
लकड़ी नवीगंज थाना क्षेत्र के मदारपुर में एक घर में शॉर्ट सर्किट होने से भीषण आग लग गई थी। जिससे घर में रखा सभी सामान जल कर राख हो गया था। शुक्रवार को पत्रकारों से बातचीत के क्रम मे पीड़ित महिला ने जांच कर जल्द अनुमंडल के अधिकारियों से मुआवजा देने की मांग की है।