लकड़ी नबीगंज: लकड़ी नवीगंज प्रखंड के विभिन्न पीडीएस दुकानों पर आयुष्मान भारत का बनाया गया कार्ड
लकड़ी नवीगंज प्रखंड में सोमवार को जिला अधिकारी के निर्देश पर प्रखंड विकास पदाधिकारी के देखरेख में विभिन्न पीडीएस दुकानों पर कर्मियों द्वारा आयुष्मान भारत का कार्ड बनाया गया। प्रखंड विकास पदाधिकारी सुशील कुमार द्वारा बताया गया कि आयुष्मान भारत कार्ड बनाने का कार्य विभाग द्वारा तेजी से की जा रही है। गरीबों को सहायता अधिक से अधिक मिले।