लकड़ी नबीगंज: किसुनपुरा में शॉर्ट सर्किट होने से घर में लगी भीषण आग, लाखों की संपत्ति जलकर हुई राख
लकड़ी नवीगंज प्रखंड क्षेत्र के किशनपुरा में शॉर्ट सर्किट होने से शुक्रवार को एक घर में भीषण आग लग गई आग लगने से चारों तरफ अपरा तफरी का माहौल कायम हो गई।घटना की सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग के कर्मी मौके पर पहुंचकर घंटे प्रयास कर आग को बुझाया। आग लगने से घर में रखा अनाज कपड़ा रुपया पैसा समेत अन्य सामान जलकर राख हो गई है।