लकड़ी नबीगंज: डुमरा पंचायत में सांसद ने क्षेत्र वासियों से किया जनसंपर्क
लकड़ी नवीगंज प्रखंड क्षेत्र के डुमरा पंचायत मे बीजेपी सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल ने क्षेत्र वासियो से जनसंपर्क की। जनसंपर्क कर ग्रामीणो को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के महत्वाकांक्षी योजनाओ के बारे मे जानकारी देकर जागरूक की गई। साथ ही पचहतर गांव के अरुण सिंह के सड़क दुर्घटना मे घायल होने की सूचना पर पहुंचकर स्वास्थ्य स्थिति का संसद द्वारा जायजा ली गई।