लकड़ी नबीगंज: खवासपुर में 20 वर्षीय युवक की हत्या कर शव लटकाने के मामले में मृतक की मां ने डीएसपी से लगाई न्याय की गुहार
लकड़ी नवीगंज थाना अंतर्गत खवासपुर में शुक्रवार को 20 वर्षीय युवक पंकज कुमार का हत्या कर फंदे से लटका देने का मामला प्रकाश में आने के बाद पीड़ित के मां प्रभावती देवी ने डीएसपी से न्याय के गुहार लगाई है। शनिवार को पत्रकारों से बातचीत के क्रम में प्रभावती देवी ने बताई कि उनके ही पड़ोस के लोगों ने उनके पुत्र की हत्या कर फंदे से शव को लटका दिया है।