मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने अपनी पूजनीय माता स्वर्गीय श्रीमती रूपी सोरेन के दशकर्म संस्कार की सभी पारंपरिक रस्में पूरी श्रद्धा एवं विधि-विधान के साथ संपन्न कीं।
मुख्यमंत्री ने अपने पारिवारिक सदस्यों, परिजनों एवं नेमरा के ग्रामीणों के साथ स्थानीय रीति-रिवाजों एवं सामाजिक परंपराओं के अनुरूप दशकर्म का विधान पूरा किया।
=========================
*◆ मुख्यमंत्री के नेमरा स्थित पैतृक आवास पर बड़ी संख्या में रिश्तेदारों, शुभचिंतकों एवं आगंतुकों के पहुंचने का सिलसिला जारी।*
*◆ संस्कार भोज की तैयारियां पूरी, मुख्यमंत्री स्वयं कर रहे हैं व्यवस्थाओं की निगरानी।*
*◆ आगंतुकों की सुविधा के लिए पंडाल, बैठक व्यवस्था, पेयजल, प्रकाश, पार्किंग एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं के समुचित प्रबंध।*
=========================
मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने आज रामगढ़ जिले के अपने पैतृक गांव नेमरा में अपनी पूजनीय माता स्वर्गीय श्रीमती रूपी सोरेन के दशकर्म संस्कार की सभी पारंपरिक र�