पुष्पराजगढ़: शहडोल संसद हिमाद्री सिंह ने ली दिशा की बैठक, अधिकारियों को दिए निर्देश
सांसद हिमाद्री सिंह की अध्यक्षता में शुक्रवार 2:00 कलेक्ट्रेट कार्यालय स्थित नर्मदा सभागार में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक आयोजित की गई। बैठक में पूर्व बैठक के पालन प्रतिवेदन की समीक्षा करते हुए विभिन्न विभागों द्वारा किए गए कार्यों की प्रगति पर विस्तार से चर्चा की गई, सांसद ने अधिकारियों को कार्य समय पर पूरा करने के निर्देश दिए।