जनता दरबार में जिलाधिकारी , नालंदा द्वारा 34 आवेदकों की समस्याओं को सुना गया , साथ ही समस्या निदान हेतु उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
-------------------------------
14 जुलाई 2026
--------------------------------
दैनिक जनता दरबार में श्रीमती उदिता सिंह, जिलाधिकारी , नालंदा द्वारा आज 34 आवेदकों के समस्याओं का निदान हेतु संबंधित विभाग के पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए ।
आवेदक द्वारा बताए गए अधिग्रहित की गई जमीन का मुआवजा राशि की बढ़ोतरी से संबंधित मामला निष्पादन हेतु जिलाधिकारी महोदय द्वारा जिला भू-अर्जन पदाधिकारी, नालन्दा को निर्देश दिया गया।
आवेदक द्वारा बताए गए जमीन कब्जा करने से संबंधित मामला निष्पादन हेतु जिलाधिकारी महोदय द्वारा अनुमंडल पदाधिकारी/ एसडीपीओ ,राजगीर को निर्देश दिया गया।
आवेदक द्वारा बताए गए आपदा राशि से संबंधित मामला निष्पादन हेतु जिलाधिकारी महोदय द्वारा अपर समाहर्ता, आपदा प्रबंधन, नालन्दा निर्देश दिया गया।
आवेदक के द्वारा बताए गए रैयती भूमि पर जबरदस्ती सड़क बना देने से संबंधित मामला निष्पादन हेतु जिलाधिकारी महोदय द्वारा अपर समाहर्ता, जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, नालन्दा को निर्देश दिया गया।
आवेदक द्वारा बताए गए इस्लामपुर प्रखंड अंतर्गत आम गैर मजरूआ पईन को खुदाई से संबंधित मामला निष्पादन हेतु जिलाधिकारी महोदय द्वारा अनुमंडल पदाधिकारी, हिलसा को जाँच कर विधि सम्मत कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया।
आवेदक द्वारा बताए गए मेरे निजी जमीन पर जबरदस्ती कब्जा करने से संबंधित मामला निष्पादन हेतु जिलाधिकारी महोदय द्वारा अनुमंडल पदाधिकारी/ सीडीपीओ बिहारशरीफ, नालन्दा को निर्देश दिया गया।
अन्य आवेदनों को भी संबंधित विभाग के
पदाधिकारियों को समस्या निदान हेतु उन्होंने आवश्यक दिशा निर्देश दिए ।
Samrat Choudhary
CMO Bihar
General Administration Department, Govt. of Bihar
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Press Information Bureau - PIB, Government of India
Revenue and Land Reforms Dept, Govt. of Bihar
Disaster Management Department Govt. of Bihar
1 views | Nalanda, Bihar | Jul 14, 2026