कांके: पानी की किल्लत से परेशान ओसीसी कंपाउंड के लोगों ने किया सड़क जाम
Kanke, Ranchi | Sep 21, 2026 ओसीसी कंपाउंड में पानी की किल्लत से परेशान स्थानीय लोगों ने सोमवार दोपहर करीब 12 बजे सड़क जाम कर विरोध जताया। स्थानीय लोगों का कहना है कि पिछले चार दिनों से पानी की आपूर्ति नहीं होने के कारण उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सड़क जाम होने के कारण राहगीरों को भी आवागमन में दिक्कत हुई। स्थानीय लोगों ने जल्द पानी की समस्या दूर करने की मांग की है।