सहावर: विकास की ओर बढ़ता अमापुर: जर्जर सड़क की बदल रही सूरत, खितौली से चांडी तक दौड़ेगी विकास की रफ्तार
कासगंज के अमापुर विधानसभा क्षेत्रवासियों के लिए बड़ी राहत की खबर है। खितौली नहर पुल से चांडी चौकी तक खस्ताहाल पड़ी सड़क का निर्माण कार्य बेहद तेजी से चल रहा है। पिछले कई वर्षों से यह मार्ग पूरी तरह जर्जर था, जिससे ग्रामीणों व राहगीरों को आवागमन में भारी परेशानियों और गड्ढों का सामना करना पड़ता था।