अररिया: अररिया में निःशुल्क स्वरोजगार प्रशिक्षण के लिए अब 30 अप्रैल तक करें आवेदन
Araria, Araria | Apr 20, 2026 युवाओं को स्वरोजगार के लिए सक्षम बनाने की दिशा में जिला पदाधिकारी, अररिया विनोद दूहन के दिशा-निर्देश के आलोक में भारतीय स्टेट बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान, अररिया द्वारा विभिन्न ट्रेडों में निःशुल्क प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। संस्थान की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार यह प्रशिक्षण 01 मई से प्रारंभ होगा।