विदिशा: कुरवाई में डंपर की चपेट में आने से युवक की मौत, मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान तोड़ा दम, शव रखकर किया चक्का जाम
कुरवाई के ग्राम भोरासा में खदान पर काम करने के दौरान सोमवार रात 20 वर्षीय सौमित लोधी डंपर से उतरते वक्त उसके पहियों की चपेट में आ गए, जिससे गंभीर रूप से घायल हो गए, कुरवाई अस्पताल के बाद उन्हें मेडिकल कॉलेज विदिशा में रेफर कर भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। सोमवार दोपहर 3 बजे पीएम कराया। परिजन शव को कुरवाई ले चक्काजाम किया ।