जल गंगा संवर्धन अभियान के तृतीय चरण के अंतर्गत मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद के निर्देशन में विकासखंड ब्यौहारी की नवांकुर संस्था जगदंबा जन विकास समिति भमरहा प्रथम द्वारा सेक्टर क्रमांक-01 आखेटपुर के अंतर्गत गोदावल धाम में बावड़ी पूजन एवं जल संगोष्ठी (चौपाल) का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद के विकासखंड समन्वयक श्री शिवदत्त उर्मलिया, नवांकुर संस्था जगदंबा जन विकास समिति के अध्यक्ष श्री यमुना प्रसाद नापित, प्रस्फुटन समिति खड्डा के अध्यक्ष श्री हनुमान प्रसाद कोल, सचिव श्री सुनील पटेल तथा प्रस्फुटन समिति देवगांव के अध्यक्ष श्री भैयालाल पाल सहित अन्य सहयोगीजन उपस्थित रहे।
इस अवसर पर जल संरक्षण, पारंपरिक जल स्रोतों के संरक्षण तथा स्वच्छता के प्रति जनजागरूकता को लेकर चर्चा की गई। उपस्थित मातृशक्ति, जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों एवं ग्रामवासियों ने बढ़-चढ़कर सहभागिता निभाई और “जल है तो कल है” के संकल्प को सशक्त बनाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में सभी ने बावड़ियों एवं अन्य पारंपरिक जल स्रोतों के संरक्षण, जल बचाने, स्वच्छता बनाए रखने तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए सामूहिक प्रयास करने का संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा कि जल संरक्षण की दिशा में किया जा रहा यह प्रयास आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणादायक साबित होगा।
#12YearsOfIndiaFirst #शहडोल #shahdol
51 views | Shahdol, Madhya Pradesh | Jun 19, 2026