हुज़ूर: ओंकारेश्वर में 'एकात्म पर्व' का आगाज, सीएम डॉ. मोहन यादव करेंगे शुभारंभ
Huzur, Bhopal | Apr 16, 2026 मध्यप्रदेश की आध्यात्मिक नगरी ओंकारेश्वर में कल 17 अप्रैल से पाँच दिवसीय भव्य सांस्कृतिक महाकुंभ ‘एकात्म पर्व’ का शुभारंभ होने जा रहा है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कार्यक्रम का उद्घाटन करेंगे। आदि गुरु आदि शंकराचार्य की दीक्षा स्थली पर आयोजित यह महोत्सव दार्शनिक चिंतन, सांस्कृतिक चेतना और अत्यधिक ऊर्जा का संगम बनेगा|