बेगूसराय: बेगूसराय SP के निर्देश पर विभिन्न थाना क्षेत्रों के होटलों में गहन जांच अभियान चलाया गया, कई निर्देश दिए
बेगूसराय एसपी मनीष के निर्देश पर विभिन्न थाना क्षेत्र के होटल, धर्मशाला, लॉज में विशेष जांच अभियान चलाया गया. इस बात की जानकारी शुक्रवार की देर रात 10:00 बजे एसपी मनीष ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए दी. इस संबंध में उन्होंने बताया कि विधि व्यवस्था, अपराध नियंत्रण को प्रभावशाली बनाने के उद्देश्य यह कार्य किया गया है.