हैदरनगर: एक वर्ष से बंद आयुष्मान आरोग्य मंदिर सह स्वास्थ्य केन्द्र पंसा, गर्भवती महिलाएं भी नहीं ले पा रहीं लाभ
हैदरनगर थाना व मोहम्मदगंज प्रखंड अंतर्गत आयुष्मान आरोग्य मंदिर सह स्वास्थ्य केन्द्र पंसा की स्थिति बेहद चिंताजनक है। स्थानीय लोगों और जनप्रतिनिधियों के अनुसार यह स्वास्थ्य केन्द्र गत एक वर्ष से बंद पड़ा है, जिससे क्षेत्र की आम जनता, खासकर गर्भवती महिलाओं और नवजात शिशुओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।