श्योपुर: छात्रों को इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी से जुड़ा रोजगारपरक प्रशिक्षण दिया जा रहा है
श्योपुर। शासकीय हायर सेकंडरी स्कूल सोंईकलां में 21 दिनों का ऑन-द-जॉब ट्रेनिंग कार्यक्रम चलाया जा रहा है, जो व्यवसायिक शिक्षा के तहत संचालित है। इसी क्रम में मंगलवार को दोपहर 12 बजे इलेक्ट्रॉनिक एंड हार्डवेयर तथा सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) विषयों के छात्रों को आधुनिक तकनीकी ज्ञान और कौशल प्रदान किया किया गया।